न्यूज

बर्ड फ्लू: पूरे बिलासपुर संभाग में हुई अंडे-चूजों की सप्लाई: 47 हजार मुर्गियों, पक्षी-अंडे नष्ट किए, कानन पेंडारी 7 दिन के लिए बंद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोनी स्थित पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। करीब 5 हजार मुर्गियों की मौत के बाद प्रशासन ने 10 किलोमीटर के दायरे में कार्रवाई करते हुए 22 हजार से अधिक पक्षी और 25 हजार अंडे नष्ट कर दिए, जिससे कुल संख्या 47 हजार से ज्यादा हो गई है।
घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। एक ओर खमताई इलाके में मरी हुई मुर्गियां फेंकी हुई मिलीं, वहीं दूसरी ओर मुर्गियों की मौत के बावजूद अंडे और चूजों की सप्लाई पूरे बिलासपुर संभाग में जारी रही, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया।
जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और एहतियात के तौर पर 25 मार्च से कानन पेंडारी जू को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया। साथ ही चिकन-अंडे की दुकानों को बंद कराया गया, हालांकि कई जगहों पर लोग नियमों की अनदेखी करते हुए दुकानें खोलते नजर आए। पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार सप्लाई से जुड़े डाटा जुटाए जा रहे हैं और जिम्मेदारों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button