अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री पर कार्रवाई, 6.390 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 06 लीटर 390 एमएल अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5000 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा-निर्देशन में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अंधला निवासी अनिल साय अपने घर में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के मकान के परछी से सफेद प्लास्टिक झोले में रखी 03 बोतल 08 पीएम स्पेशल व्हिस्की (750 एमएल), 03 पाव 08 पीएम स्पेशल व्हिस्की (180 एमएल), 16 पाव एवरीडे गोल्ड व्हिस्की (180 एमएल) और 03 पाव गोवा स्पेशल (180 एमएल) बरामद की गई।
आरोपी अनिल साय (30 वर्ष) निवासी अंधला के खिलाफ थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 85/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सम्पत पोटाई सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।
