न्यूज

22 किलो गांजा के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 महिलाएं और एक नाबालिग शामिल

रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरस्टेट गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गंज थाना क्षेत्र के तेलघानी नाका के पास घेराबंदी कर पुलिस ने 4 पुरुष, 2 महिलाएं और एक नाबालिग समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश ले जाने की फिराक में थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22.450 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 11.22 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओडिशा और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और संगठित तरीके से गांजा तस्करी में शामिल थे। तलाशी के दौरान सभी के बैग से गांजा बरामद हुआ।

मामले में गंज थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button