न्यूज

कार का कांच तोड़कर 59 हजार की चोरी, बैंक से रकम निकालकर घर लौट रहे युवक को बनाया निशाना

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। ग्राम रेगड़ी निवासी 28 वर्षीय सुरज पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 अप्रैल को वह अपनी मां के साथ लैलूंगा स्थित स्टेट बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था। इस दौरान मदन प्रोविजन के पास कार खड़ी कर वह सामान लेने चला गया।

बताया गया कि युवक ने बैंक से 60 हजार रुपये निकाले थे, जिसमें से 1 हजार रुपये लेकर दुकान गया और बाकी 59 हजार रुपये कार की डिक्की में रखे थे। करीब 15 मिनट बाद लौटने पर देखा कि कार के बाएं तरफ के दरवाजे का कांच टूटा हुआ था और डिक्की में रखी रकम गायब थी।

घटना की सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और घटनास्थल के आसपास के सुराग जुटाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button