न्यूज

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर की मौत

रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में 31 मार्च 2026 की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय साहिल उरांव की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 06:35 बजे ग्रीन व्यू कॉलोनी पतरापाली के पास हुई। साहिल उरांव, पिता सुंदरलाल उरांव, निवासी घुचकुलिया थाना जैजैपुर जिला सक्ती, ट्रैक्टर की ट्रॉली में बैठकर जा रहा था। हादसे के बाद उसे जिंदल अस्पताल पतरापाली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना एम्बुलेंस चालक रामचंद्र रजक द्वारा पुलिस को दी गई। मर्ग जांच और पंचनामा कार्रवाई के दौरान सामने आया कि ट्रैक्टर क्रमांक CG-13-LA-1533 का चालक राजा निषाद वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। सड़क पर बने ब्रेकर पर ट्रैक्टर के उछलने से ट्रॉली में बैठा साहिल संतुलन खो बैठा और नीचे गिरकर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसके सिर, चेहरे, कंधे, छाती, हाथ और हथेली में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कोतरा रोड पुलिस ने जांच के बाद आरोपी चालक राजा निषाद के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटरयान अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button