न्यूज

जन जागरूकता से ही घटेंगी सड़क दुर्घटनाएं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 25 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यातायात नियमों के पालन को जनहानि रोकने का मूल मंत्र बताया।

मुख्यमंत्री ने स्वयं हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रायपुर के पंडरी में आधुनिक लाइसेंस सेंटर कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया गया तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत 12 नवीन मार्गों पर 12 बसों का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मानव जीवन अनमोल है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और ट्रैफिक सिग्नल के पालन की अपील की। साथ ही रायपुर पुलिस की पहल की सराहना करते हुए 4500 पुलिस मितान को ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने सड़क सुरक्षा को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया, वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हेलमेट को अनिवार्य किए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस मितान, चिकित्सक, यातायात कर्मी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button